Rashi anusar padhne ka samay

राशि अनुसार प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ने का समय by डॉ.  जितेन्द्र व्यास  

लाखों विध्यार्थी पीएमटी, पीईटी या अन्य प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, इसमें कुछ ही सफल हो पाते हैं और उनका चयन हो जाता है लेकिन अधिकतर मेहनतकश विध्यार्थी असफल भी हो जाते हैं। इसी परेशानी को थोड़ा सरल करने के लिए आज मैंने यह BLOG  लिखा है। हर विध्यार्थी के माता-पिता अपने बच्चे को सर्वोच्च स्थिति में देखना चाहते हैं, लेकिन भाग्य से अधिक फल, पुरुषार्थ करने पर भी प्राप्त नहीं होता। विध्यार्थी गण को डॉक्टर के लिए, आईएएस के लिए, इंजीनियर के लिए या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयास करते समय ज्योतिषीय उपाय सामने रखने चाहिए। क्योंकि एक प्रतियोगी अपनी परीक्षा में पास होने के लिए साम, दाम, दंड व भेद सभी नीतियां अपनाता है तो ज्योतिष क्यों नहीं ? ध्यान रहे यदि ग्रहयोगों के द्वारा बनाए गए वातावरण के खिलाफ यदि हम प्रयास करते हैं तो सफलता संदिग्ध हो जाती है। अतः मैंने यह कुछ सरल उपाय सुझाए हैं। राशि अनुसार प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ने का समय इस प्रकार है।

1) मेष राशि वाले जातकों को प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में पढ़ना चाहिए।

2) वृष राशि वाले जातकों को किसी भी समय परंतु माता-पिता, गुरु व सरंक्षक के सनिध्य में ही पढ़ना चाहिए।

3) मिथुन राशि वाले जातकों को रात्रि काल में पढ़ना चाहिए।

4) कर्क राशि वाले जातकों को भी रात्रि काल में पढ़ना चाहिए।

5) सिंह राशि वाले जातकों को आध्यात्मिक माहौल में या अपने आस पास आध्यात्मिक माहौल बना कर ही पढ़ना चाहिए।

6) कन्या राशि वाले जातकों को भी रात्रि काल में पढ़ना चाहिए।

7) तुला राशि वाले जातकों को किसी भी समय परंतु माता-पिता, गुरु व सरंक्षक के सनिध्य में ही पढ़ना चाहिए।

8) वृश्चिक राशि वाले जातकों को किसी भी समय परंतु माता-पिता, गुरु व सरंक्षक के सनिध्य में ही पढ़ना चाहिए।

9) धनु राशि वाले जातकों को आध्यात्मिक माहौल में या अपने आस पास आध्यात्मिक माहौल बना कर ही पढ़ना चाहिए।

10) मकर राशि के जातक को शीतल व खुले स्थान पर मधुर गंध वाले वातावरण में पढे।

11) कुम्भ राशि वाले जातकों को आध्यात्मिक माहौल में या अपने आस पास आध्यात्मिक माहौल बना कर ही पढ़ना चाहिए।

12) मीन राशि के जातक को शीतल व खुले स्थान पर मधुर गंध वाले वातावरण में पढे।

BLOGno: 19,Date: 8/5/2015

 

Regards:

JitendraVyas (Astrologer)

www.drjitendraastro.com,info@drjitendraastro.com

 

प्रातिक्रिया दे