समय अनुकूल करने के उपाय

आज इस blog में कुछ घरेलू उपायों की बात करते हैं, जिससे आप धनी बन सकते हैं, अपनी किस्मत चमका सकते हैं, पीड़ित समय को अनुकूल बना सकते है। यह सारी सामग्री है, कपूर, कोड़ियाँ, ताला, दीया, लौंग, लड्डू, नारियल, काली मिर्च, खीर, मिश्री, कुत्ता, रोटी, हल्दी, केसर इत्यादि।

dhanlabh pic

1. कपूर:- इससे भगवान बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं। कपूर से तन मन को शांति भी मिलती है। कपूर आपकी सेहत के लिए भीलाभदयक है साथ ही साथ कपूर आपके बिगड़े हुए कामों, पैसों की कमी और वास्तुदोष को भी ठीक करता है। आइये जानते हैं कैसे करें कपूर का प्रयोग घर की समस्या को दूर करने के लिए।

2. धनवान बनने के लिए

यदि आपके पास धन की कमी हो या धन की समस्या से झूझ रहे हों तो आप कपूर का इस्तेमाल करें।रात के समय में चांदी की कटोरी में कपूर और लौंग को जलाएं। इस टोटके को कुछ दिनों तक रोज करें। यह उपाय आपको धन से मालामाल कर देगा। पैसों की कमी भी नहीं रहेगी l

3.  किस्मत चमकाने के लिए,

जब हजार कोशिशों के बाद भी काम नहीं बनते हैं तो एैसे में कपूर आपकी किस्मत के ताले को खोल सकता है। शनिवार के दिन कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालें और फिर इस पानी से रोज स्नान करें। यह टोटका आपकी बंद किस्मत को खोलता है। और आपको बीमारियों से भी बचाता है।

4.  लक्ष्मी का प्रतीक कौड़ियां:- पीली कौड़ी को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। कुछ सफेद कौड़ियों को केसर या हल्दी के घोल में भिगोकर उसे लाल कपड़े में बांधकर घर में स्थित तिजोरी में रखें। कौड़ियों के अलावा एक नारियल कीविधि-विधान से पूजा कर उसे चमकीले लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें।

5.  मालामाल होने का टोटका,

यदि आप मालामाल होना चाहते हैं तो काली मिर्च के 5 दाने लें और उन्हें अपने सिर पर से 7 बार वार लें। इसके बाद किसी चौराहे या किसी सुनसान स्थान पर खड़े होकर चारों दिशाओं में 4 दाने फेंक दें। इसके बाद 5वें दाने को ऊपर आसमान की ओर फेंक दें। इसके बाद चौराहे से पुन: लौटते वक्त पीछे पलटकर न देंगे। माना जाता है कि इस उपाय से अचानक धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

6. दूसरा टोटका यह कि 10-10 के 100 अच्छे नोट इकट्ठे करें और उनको तिजोरी में रखें। इसी तरह 10 की एक गड्डी और 40-50 सिक्कों का एक सेट बनाएं और उसे प्रतिदिन रात में सोते समय गिनकर उचित स्थान पर रख दें। हो सके तो नोटों के ढेर का एक चित्र खरीदकर ले आएं और उसे घर में वहां पर चिपका दें जहां पर आपकी नजर सहज ही रूप से जाती हो

7.  अमीर बनना है तो ये काम जरुर करें, तिजोरी में गुंजा के बीज(काले/लाल/सफ़ेद) रखने से भी धन की वृद्धि होती है।

8. शुक्ल पक्ष के प्रथम शुक्रवार को लक्ष्मी-नारायण मंदिर में जाकर शाम के समय नौ वर्ष से कम उम्र की कन्याओं को खीर के साथ मिश्री का भोजन कराएं तथा उपहार में कोई लाल वस्तु दें। यह उपाय लगातार तीन शुक्रवार करें।

9. शुक्रवार के दिन से प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं।

10. अन्नदान से लाभ: प्रतिदिन कौए, गाय और कुत्ते को रोटी खिलाएं। काले कुत्ते (black dog) को शनिवार के दिन सरसों के तेल से चुपड़ी हुई रोटी खिलाएं।

11.  प्रति गुरुवार (every thursday) को पीपल में जल चढ़ाएं और माथे पर केसर का तिलक लगाएं, धनलाभ होगा।

12. दीपक जलाएं : प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के ‍नीचे घी का दीपक जलाएं और सुगंधित धूप लगाएं।

13. गणेशजी को प्रसन्न करें: प्रति बुधवार को गणेशजी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। मंदिर में 5 तरह के फल या गुड़ और चने का दान करने से भी धन की प्राप्ति होती हैं ।

14. ताला खोलेगा आपकी किस्मत का ताला, सबसे पहले आप ताले की दुकान पर किसी भी शुक्रवार को जाएं और एक स्टील या लोहे का ताला खरीद लें। लेकिन ध्यान रखें ताला बंद होना चाहिए खुला ताला नहीं। ताला खरीदते समय उसे न दुकानदार को खोलने दें और न आप खुद खोलें। ताला सही है या नहीं यह जांचने के लिए भी न खोलें। बस बंद ताले को खरीदकर ले आएं।उस ताले को एक डिब्बे में रखें और शुक्रवार की रात को ही अपने सोने वाले कमरे में बिस्तर के पास रख लें। शनिवार सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ताले को बिना खोले किसी मंदिर या देवस्थान पर रख दें। ताले को रखकर बिना कुछ बोले, बिना पलटें वापिस अपने घर आ जाए। विश्वास और श्रद्धा रखें जैसे ही कोई उस ताले को खोलेगा आपकी किस्मत का ताला भी खुल जाएगा। यह जाना-माना प्रयोग है अपनी किस्मत चमकाने के लिए इसे अवश्य आजमाएं।

15.  विवाह ना हो रहा हो तोसमय पर यदि विवाह ना हो तो फिर विवाह रूकने की समस्या भी हो सकती है। यदि विवाह में किसी भी तरह की समस्या आ रही हो तो आप 6 कपूर के टुकड़े और 36 लौंग के टुकड़े लें। अब इसमें चावल और हल्दी को मिला लें। इसके पश्चात आप देवी दुर्गा को इससे आहुति दें। इस टोटके से शादी जल्दी होती है।