Blogs
हृदय विकार के योग
हृदय विकार के योग : ज्योतिषीय परिप्रेक्ष्य By Jitendra Vyas वर्तमान समय में हृदयघात व हृदय से जुड़े रोग प्रमुख रूप से दिखतें हैं। आज विश्वभर में ज्यादातर व्यक्ति हृदय सम्बन्धी रोगों से परेशान हैं। मेडिकल एस्ट्रोलोजी से आप ये पता लगा सकते हैं कि जातक को कब और किसी प्रकार का हृदय रोग होगा, उस व्यक्ति को हृदयघात (Heart attack) होगा या किसी प्रकार का शल्य(Operation) होगा। आप ये भी जान सकतें हैं की जातक को अन्य किसी प्रकार की हृदय व्याधि आएगी या नहीं! मेरा मेडिकल एस्ट्रोलॉजी पर International Research है अतः आज मैंने इस Blog में हृदय संबंधी रोग उनके योग व कारण तथा निवारण पर वैदिक चर्चा की है। ज्योतिष में कालपुरुष की कुंडली में हृदय का भाव चतुर्थ होता है तथा हृदय का कारक ग्रह
प्रॉपर्टी व्यवसाय, टाउनशिप व भूमियोग: ज्योतिषानुसार
प्रॉपर्टी व्यवसाय, टाउनशिप व भूमियोग: ज्योतिषानुसार By Dr. Jitendra Vyas आज के वैश्विक समाज में प्रत्येक व्यक्ति के पास उनके क्षमता व सामर्थ्य अनुसार काम की कमी है, यह सत्य है। यदि कोई भी जातक अपनी क्षमता को अक्ष न मानकर, महत्वकांक्षा रहित किसी भी कार्य को करने के लिए तैयार रहे तो ठीक अन्यथा बैरोजगारी बढ़ जाती है। वहां जातकगण को अपनी या अपनी पैतृक जमापूँजी से कोई व्यवसाय करना ही एकमात्र उपाय दिखता है। अतः आप लोग देखते होंगे कि प्रत्येक वह व्यक्ति जिसके पास कुछ काम नहीं है, उसे यह पूछने पर कि आजकल क्या कर रहे हो? तो वह यही कहता है कि मेरा तो प्रॉपर्टी का व्यवसाय है। यह एक विचित्र योग है चूंकि वह व्यक्ति प्रयास भी कर रहा है परन्तु सफलता नहीं मिल
तथाकथित कालसर्प योग सिर्फ एक भ्रम
तथाकथित कालसर्प योग सिर्फ एक भ्रम By Dr. Pt. Jitendra Vyas वर्तमान समय में हमारे आसपास तथाकथित कालसर्प दोष योग की सार्वजनिक चर्चा होती रहती है। परंतु यदि इसका वैदिक व पौराणिक आधार देखा जाए तो इनका प्रामाणिक व तथ्यात्मक स्वरूप संहिताओं में नहीं मिलता। नारद मुनि से लेकर वराहमिहिर तक व अन्य सभी प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों “कालसर्प योग” का विवरण तो छोड़, इस शब्द की चर्चा तक नहीं की है। अतः मैंनें अपने BLOG में इस भ्रम का निराकरन करने का प्रयास किया है। काल सर्प योग का निरूपण किसी भी पौराणिक ग्रंथ में नहीं मिलता है तो उसके प्रभाव-कुप्रभाव व फल-कुफ़ल का निरूपण आधुनिक ग्रह विज्ञान में किस प्रकार किया जा सकता है। आज के तथाकथित भोगी ज्योतिषियों अपनी स्वार्थसिद्धि के लिए इस तथाकथित योग की रचना की
ज्योतिष में (ग्रह व नक्षत्र) तथा रोग
ज्योतिष में (ग्रह व नक्षत्र) रोग by डॉ. जितेन्द्र व्यास ज्योतिष में शारीरिक रोगों की चर्चा, उनके कारण व निवारण विधियों की चर्चा काफी जगहों पर उपलब्ध है, लेकिन सांकेतिक रूप में। अतः मैंनें इस Blog में ग्रह उनसे संबन्धित रोग व अंग तथा नक्षत्र और उनसे संबन्धित रोग व अंगों की सटीक व्याख्या की है तथा मस्तिष्क से लेकर पैर के तलवों तक के रोगों की व्यवस्था बताई है। सर्वप्रथम हम ये जान लें की मनुष्य रोगी व निरोगी क्यों होता है? कुंडली में लग्नेश का बलहीन होना जातक को रोगी बनाता है। “दु:स्थानपेनापि यूते विलग्ननाथे विलग्ने सति रोगभाकस्यात्” यदि लग्नेशत्रिक (6/8/12 भाव) में या त्रिकेश लग्न में हो तो जातक बीमार अवश्य होता है। ऐसे कई और समीकरण है जिनसे व्यक्ति विशेष बीमार होते हैं। और यदि लग्नेश
वास्तु की धार्मिक, पौराणिक तथा वैज्ञानिक अवधारणा
वास्तु की धार्मिक, पौराणिक तथा वैज्ञानिक अवधारणा By Dr. Jitendra Vyas प्राचीन भारत में भवन व कार्यालय इत्यादि निर्माण को हमारे ऋषियों ने एक शास्त्रोक्त सूत्रों में बांध कर एक शास्त्र प्रस्तुत किया है, जिसे \’वास्तु शास्त्र\’ कहा जाता है। कलापूर्ण भवन निर्माण के लिए ही इस शास्त्र का विधान है। आज इस BLOG मैं कोई वास्तु सूत्रों व उपायों पर चर्चा नहीं कर रहा हूँ, इसकी विस्तृत व्याख्या अन्यत्र की जा सकती है। यहाँ मैंनें ‘वास्तु’ के निहित गूढ़ अर्थ को समझाने का प्रयास किया है। ‘वास्तु’ शब्द की व्युत्पत्ति ‘वस्’ धातु से हुई है। इस धातु का अर्थ है- किसी एक स्थान पर निवास करना। उणादी सूत्र (वसेस्तुन 1.78) के अनुसार इसमें तुन् प्रत्यय लगाया गया है। इसका अभिप्राय यह है कि वह घर जिसमें मनुष्य निवास करते
अंग फड़कन से भविष्य फल
अंग फड़कन से भविष्य फल By Dr. Jitendra Vyas शारीरिक लक्षण शास्त्र से अंगस्फुटन का फल विचार– मानव शरीर के लक्षण शास्त्र से, जैसे छींकने से व उसके अंगस्फुटन (अंग के फड़कने) से प्रत्यक्ष फल प्राप्त होता है। छींक का फल पहले ही मैं अपने ब्लॉग में बता चुका हूँ, आज इस Blog में मानव के अंग फड़कने के फलों का विस्तृत विवरण दे रहा हूँ। वैदिक संहिताओं में इसका प्रत्यक्ष व प्रामाणिक उल्लेख है। इसी शास्त्र को व्यावहारिक रूप में मैंने यहां प्रस्तुत किया है। (i) मुख फड़कन सम्बन्धी फल – यदि जातक का मस्तिष्क फड़के तो उसे शीघ्र भूमि, प्लॉट या मकान की प्राप्ति होती है। ललाट फड़के तो प्रमोशन के साथ स्थानांतरण होता है। भ्रकुटी व नाक के मध्य फड़कन हो तो शीघ्र पत्नी या महिला मित्र
Intuition रेखा से फलित
अतीन्द्रिय ज्ञान (Intuition) रेखा और हस्तरेखा शास्त्र By Dr. Jitendra Vyas एक जातक के पाँच ज्ञानेन्द्रियां व पाँच ही कर्मेन्द्रियाँ होती है, जिनसे हम सुनने का, स्वाद का, स्पर्श का, देखने का व सूंघने इत्यादि का कार्य करते हैं। लेकिन बिना किसी ज्ञानेन्द्रिय व कर्मेन्द्रिय की सहायता से कई बार हम लोग किसी के मन की बात जान लेते हैं या फिर आगे क्या होने वाले है? उसका पूर्वानुमान लगा लेते हैं। असल में हमारा मन ग्यारहवीं इंद्रिय का कम करता है, जिससे कोई हेतु न होते हुये भी मनुष्य को भविष्य में होने वाली घटना की झलक उनके मन में पड़ जाती है या उन्हें होने वाली घटना का ज्ञान पहले ही हो जाता है। यह एक प्रकार से पांचों ज्ञानेन्द्रिय से ज्ञातव्य ज्ञान से भिन्न है, इसी कारण
बगलामुखी मंत्र साधना और ज्योतिष
“बगलामुखी मंत्र साधना और ज्योतिष By डॉ. जितेन्द्र व्यास” ‘बगलामुखमिव मुखं यस्या बगलीमुखी’ अर्थात् देवी या शक्ति का वह स्वरूप जिसका मुख बगुले के समान हो बगुला मुखी देवी होती है। यह अर्थर्वसूत्र ज्ञानतंतुवों की अधिष्ठात्री देवी है, तथा दश महाविद्याओं की उपासना में बगुलामुखी साधना का विशेष महत्व है। इस साधना का ज्योतिष शास्त्र व ग्रहों योगों से अभिन्न रिश्ता है। इसकी उपासना किसी भी माध्यम से की जाए, निश्चित ही चमत्कारिक प्रभाव करती है। बगलामुखी देवी स्तवन-पूजन करने से भक्त व साधक की सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती है। इसकी विस्तृत चर्चा मैंने आज इस Blog में की है। प्रसिद्ध पाश्चात्य विद्वान ‘समरफील्ड’ ने भी अपनी पुस्तक में लिखा है कि ‘इस देवी का सामना करने में समस्त विश्व की संयुक्त शक्ति भी सफल नहीं हो सकती।’ यद्यपि सभी
राजनीतिक पद लाभ : ज्योतिष
राजनीतिक पद लाभ : ग्रहयोग एवं ज्योतिष by Dr. Jitendra Vyas राजनीति में आगे बढ़ना वहां इस क्षेत्र में पद प्राप्त करना व प्रमुख स्थान पर पहुंचना राजनीतिक जातकों की यह परम महत्वकांक्षा होती है, कई बड़े राजनीतिज्ञ मुझसे ज्योतिषीय परामर्श लेते रहते है व अधिकतर मेरे उपायों से सफल हुये हैं। आज सकारात्मक राजनीति करने वाले लोग संभवतया पीछे रह गए हैं। आपने देखा होगा कि एक व्यक्ति जो अपने पूरे जीवन को राजनीति में झोंक देता है फिर भी पद प्राप्त नहीं कर पाता और कई लोग कुछ समय में ही अपनी प्रगति कर लेते है इसलिए आज किसी व्यक्ति विशेष का राजनीतिक पद पाना क्षणिक रुपेण उनके लग्न से व पूर्णतया उनके कुण्डली के ज्योतिषीय योगों पर निर्भर करता है। अतः आज मैंने इस BLOG में राजनीतिक
मणिबन्ध से भविष्यफल
मणिबन्ध से भविष्यफल By Dr. Jitendra Vyas सभी लोग अपनी कुण्डली, हाथ या अन्य प्रकार के साधनों से भविष्य जानने के इच्छा रखते हैं। अतः आज मैं ऐसे बिन्दु द्वारा इस Blog में मणिबन्ध से भविष्य कथन करूंगा जहां सामान्यतया भविष्य फल कथन की प्रथा नहीं है। सभी फल कथन हमारे पौराणिक व वैदिक संदर्भों के अनुसार हैं। मणिबन्ध क्या होता है? मनुष्य का हाथ कलाई से आरम्भ होता है वहां कलाई पर भीतर की और (हथेली की तरफ) जो रेखाएँ होती हैं उन्हें संस्कृत में ‘मणिबन्ध’ या ‘पाणिमूल’ कहते हैं। मणिबन्ध की हड्डियाँ दिखाई नहीं देनी चाहिए और यह जोड़ यदि दृढ़ हो अच्छे भाग्य का लक्षण है। इस भाग पर यदि पूरी तीन रेखाएँ हो तथा कन्ही से खंडित न हो तो ऐसा जातक धन-संपदा व भूमि का मालिक