Blogs
सलमान खान अपराधी या बरी
सलमान खान अपराधी या बरी: ज्योतिषीय फलित by Dr.Jitendra Vyas आजकल सब जगहों पर अभिनेता सलमान खान के मुम्बई व जोधपुर सत्र न्यायालय से आए निर्णयों व व उच्च न्यायालय से मिली जमानत की चर्चाओं का बाजार गरम है। प्रत्येक हिंदुस्तानी यह जानने को आतुर है कि सलमान को सजा मिलेगी या वह आगे की सभी कोर्ट से बरी होगा। इस बात पर सभी का अपना-अपना आंकलन है, लेकिन मेरे अनुसार वेदांग ज्योतिष से ही इसका सही व सटीक फलित निकल सकता है। अतः आज मैंने अपने इस Astrological Blog पर इस बात की चर्चा की है। वैसे तो सलमान खान की ज़िंदगी से जुड़े और कई मुद्दे हैं जिन पर, कुछेक को छोडकर पृथक रूप से चर्चा हो सकती है। सलमान की कुण्डली में मेष लग्न व कुम्भ राशि
छींक के शुभाशुभ फल: ज्योतिषानुसार
छींक के शुभाशुभ फल: ज्योतिषानुसार by Dr. Jitendra Vyas (09928391270) सभी देशों में, सभी कालों में छींक का होना शुभ है या अशुभ ऐसी चर्चाहोती रही है। कई प्रकार की किवदंतियाँ इस शारीरिक क्रियाकलाप के साथ जुड़ी हुई है। छींक के आने के बाद क्या फल होता है इसकी वैदिक चर्चा शायद ही आपने अपने जीवन में सुनी होगी। अतः प्रामाणिक तौर पर छींक का फल कहाँ और कब होता है इसका विवेचन मैं यहाँ इस BLOG में करूंगा। छींक का फल – छींक होने पर कोई कार्य करने योग्य नहीं है तथा गमन पर छींक तो प्राण घातक होती है।यथा – “जाते श्रुते तेन न किंचिदेव कुर्यात्श्रुत प्राणहरं गवां तु॥” बसंतराजशाकुन / वर्ग. षष्ठो / श्लोक2 सामने की छींक हो तो कार्य छोड़ दें, दायीं
कब और कैसा जीवनसाथी मिलेगा?
कब और कैसा जीवनसाथी मिलेगा..? जाने ज्योतिषानुसार By डॉ. जितेन्द्र व्यास आज के युग में सबसे बड़ी समस्या विवाह की है। आज का युवा वर्ग वर्ग विवाह या प्रेम-प्रसंग से पूर्व जन्मकुंडली के माध्यम से अपने जीवन साथी के बारे में जानने को उत्सुक रहता है। अतः आज मैंने अपने इस BLOG में इस बड़ी व प्रासंगिक समस्या पर कुछ प्रामाणिक व वैदिक चर्चा की है। यहाँ में आपको संक्षिप्त व सारगर्भित रूप से जातक के विवाह का समय व जीवन के क्षेत्र व प्रकार को बताऊंगा। आज देश, काल व पात्र भिन्न हैं अतः फलित करते समय उनका सम्यक ज्ञान अनिवार्य रहेगा क्योंकि अलग-अलग काल खण्ड में जीवन साथी की चाहत के मानदंड बदलते रहते है। आजकल का युवा वर्ग जीवनसाथी की तलाश में अपने कार्यक्षेत्र का या उसके
Rashi anusar padhne ka samay
राशि अनुसार प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के लिए पढ़ने का समय by डॉ. जितेन्द्र व्यास लाखों विध्यार्थी पीएमटी, पीईटी या अन्य प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, इसमें कुछ ही सफल हो पाते हैं और उनका चयन हो जाता है लेकिन अधिकतर मेहनतकश विध्यार्थी असफल भी हो जाते हैं। इसी परेशानी को थोड़ा सरल करने के लिए आज मैंने यह BLOG लिखा है। हर विध्यार्थी के माता-पिता अपने बच्चे को सर्वोच्च स्थिति में देखना चाहते हैं, लेकिन भाग्य से अधिक फल, पुरुषार्थ करने पर भी प्राप्त नहीं होता। विध्यार्थी गण को डॉक्टर के लिए, आईएएस के लिए, इंजीनियर के लिए या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए प्रयास करते समय ज्योतिषीय उपाय सामने रखने चाहिए। क्योंकि एक प्रतियोगी अपनी परीक्षा में पास होने के लिए साम, दाम, दंड व भेद
Kundli Anusar Vishay Chayan
ज्योतिष व कुण्डली अनुसार विषय निर्धारण Blog no: 18, Date: 7/5/2015 व्यक्ति के जीवन में शिक्षा के दो कालखण्ड होते हैं, एक प्रारम्भिक शिक्षा जो की स्कूल समय तक होती है तथा दूसरा उच्च शिक्षा का जो की विद्यार्थी का कॉलेज समय होता है। किसी भी व्यक्ति की कुण्डली के दूसरे भाव से प्रारम्भिक शिक्षा को देखा जाता है तथा कुण्डली के पंचम भाव से उच्च शिक्षा को देखा जाता है। अच्छे स्कूल से बालक की प्रारम्भिक शिक्षा हो इसके लिए माता-पिता के ग्रह-योग भी सहायता करते हैं। यहां में इस BLOG में (10th के बाद में ) उच्च शिक्षा के लिए विषय चुनना या उसका निर्धारण करना इसी
Sapno Ka Rahasya
सपनों का रहस्य by डॉ. जितेन्द्र व्यास Date: 30/4/2015 Blog: 17 स्वप्न शकुन का लक्षण व स्वरूप:- स्वप्न शकुन का सामाजिक जीवन में अति विशेष महत्व रहा है।प्रत्येक मानव स्वप्न देखता है, जीवन का हर पल स्वप्न शकुन से जुड़ा है। भविष्य मे घटने वाली घटनायों का पूर्व अनुमान लगाने के लिए इस विशेष विद्या का प्रयोजन है। सर्व प्रथम ये जनना आवश्यक है कि स्वप्न क्या है? उसे देखने का काल क्या है? उसके फल का परिपक्व काल क्या है? और ये कितने प्रकार का होता है? शास्त्रकारों ने कहा है कि– जिस समय, काल में मनुष्य की पञ्चकर्मेन्द्रियां, पञ्चज्ञानेंद्रियां और मन ये सभी स्वक्रिया करती हो उनके विभिन्न प्रकार का ज्ञान का स्त्रोत भी कार्य करना बंद कर दे उस समय काल को स्वप्न काल कहते हैं।
Netaji ki mrityu ka rahasya
श्री सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु का आंकलन- ज्योतिषानुसार By Dr. Jitendra Vyas BLOG No.16 Date 15/4/2015 श्री सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु कब हुई आजकल इस विषय पर भिन्न-भिन्न अवधारणाएँ बतलाई जा रही है, लेकिन मैं आज नेताजी की कुण्डली के अनुसार मेरा आंकलन इस BLOG में प्रस्तुत कर रहा हूँ। इतिहासकारों के अनुसार नेताजी की मृत्यु 1945 में हुई थी, मैं इस तथ्य से पूरी तरह से असहमत हूँ, क्योंकि ज्योतिष के वैदिक लघुपराशरी सिद्धांत अनुसार व्यक्ति विशेष की मृत्यु अष्टमेश व मारकेश की दशा व अंतर्दशा में ही संभव है या अष्टम, षष्टम व द्वादश भाव में विराजित क्रूर-अशुभ ग्रहों के कारण भी संभव है तथा वैदिक ज्योतिष के महर्षि जैमिनी सिद्धांत अनुसार यह भी देखना पड़ता है कि व्यक्ति विशेष पूर्णायु था, मध्यायु था या फिर अल्पायु था।
Arvind Kejriwal ka Bhavishya
अरविंद केजरीवाल का भूत व संभावित भविष्यफल By डॉ. जितेन्द्र व्यास अरविंद केजरीवाल का वृषभ लग्न और वृषभ राशि की पृष्ठ भूमि है अतः छोटी कद-काठी व छर-छरा बदन है। लग्नेश शुक्र चतुर्थ भाव में चतुर्ग्रही (बुध, सूर्य व गुरु के साथ) है। सूर्य ग्रह इंजीनिरींग का कारक ग्रह है, इनके प्रारम्भिक व उच्च शिक्षा का मालिक बुध सूर्य के साथ विराजित है, वहां शुक्र ग्रह भी विराजित है, अतः इन्होंनें मेकेनिकल इंजीनिरींग में अपनी शिक्षा पूरी की। सूर्य ग्रह के केंद्र में स्वगृही होने से तथा दशमेश शनि के द्वादश भाव में नीचभंग करने के कारण ही, बाद में वह IRS के लिए चयनित हुए क्योंकि जॉब और पद का मालिक शनि नीचभंग राजयोग बना कर 12th भाव
Avaguni Striyon ke Lakshan
सामुद्रिक शास्त्र व लक्षण शास्त्र के अनुसार विरुक्त / अवगुणी स्त्रियों के लक्षण जिस प्रकार मैंने सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पिछले BLOG में अनुरक्त स्त्री के मनोभाव कहे गये हैं, उसी प्रकार विरुक्त (दुष्ट व अवगुणी) स्त्रियों के लक्षण भी मेरे इस BLOG में मैंने बताने का प्रयास किया है। आचार्य वराहमिहिर के अनुसार – जो स्त्रियाँ अधिक सोती हैं, छोटे केशों वाली होती है, अस्पष्ट बोलने वाली होती है, रात्रि के समय अपने पति या प्रिय को पीड़ा देने वाली होती है ऐसी स्त्री को अपने जीवन में प्रवेश नहीं देना चाहिए तथा त्याग देने चाहिए। जो स्त्री अपने प्रिय पे भृकुटी चढ़ाती है। पति के चूमने पर मुह पोंछ लेती है, पति के सोने से पहले सो जाती है और बाद में जागती है, पति की तरफ से मुँह
Sadguni Striyon ke lakshan
अनुरक्त अर्थात् सद्गुणी स्त्रियों के लक्षण आज इस BLOG में मैंने स्त्रियों के सद्गुणों व अनुरक्त स्त्रियों की चेष्टाओं चर्चा की है, जिससे पुरुषों व स्त्रियों को स्वयं अपने आप को समझने में आसानी होगी अवगुणी या विरक्त स्त्रियों की क्या चेष्टाएँ होती इसकी चर्चा मैं अपने अगले BLOG में करूंगा। आचार्य वराहमिहिर ने अनुरक्त स्त्री के लक्षण इस प्रकार बताए हैं – सद्गुणी या अनुरक्त स्त्रियाँ अपने प्रिय, प्रेमी या पति से मीठे वचन बोलती है। प्रिय को अपना धन देती है। गिफ्ट देती है, प्रेमी या पति को देखकर खुश होती है, उसका इंतजार करती है, अपने पति या प्रिय के गुणों की प्रशंसा करती या तथा उसके दोषों को भी छुपाती है। प्रेमी या पति के किए कार्यों व एहसानों को याद रखती है। प्रिय के मित्रों